Barbeque Nation IPO: कल होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट का प्रीमियम गिरा, कमजोर लिस्टिंग की आशंका

Barbeque Nation IPO listing: कंपनी का इश्यू प्राइस 498-500 रुपए था लेकिन ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम गिर गया है

अपडेटेड Apr 06, 2021 पर 1:39 PM
Story continues below Advertisement

Barbeque Nation IPO listing: बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी के शेयर कल यानी 7 अप्रैल को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट में बारबेक्यू नेशन का प्रीमियम गिर गया है। कंपनी का इश्यू प्राइस 498-500 रुपए था। इससे ये संकेत मिल रहे हैं कि कल होने वाली इसकी लिस्टिंग कमजोर रह सकती है। फिस्कल ईयर 2022 में लिस्ट होने वाला यह पहला IPO होगा।

Barbeque Nation कैजुअल डाइनिंग चेन है। इसका IPO 5.98 गुना सब्सक्राइब हुआ था। NSE के डेटा के मुताबिक,  49,99,609 शेयरों के बदले 2,99,01,510 बोलियां लगाई गई हैं। कंपनी अपने इश्यू से 453 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

कंपनी में रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 13.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का पोर्शन 5.11 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 3.1 गुना बोली लगी थी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपए के शेयर रिजर्व रखे थे। यह हिस्सा 1.02 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इश्यू से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 203 करोड़ रुपए जुटाए थे। बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी में प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर CX Partners और जानेमाने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एलकेमी कैपिटल (Alchemy Capital) का निवेश है।

कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल लोन चुकाने और रेस्टोरेंस के विस्तार पर करेगी। जबकि ऑफर फॉर सेल का पैसा प्रमोटर्स को मिलेगा। कंपनी ने अपना पहला Barbeque Nation रेस्तरां 2008 में खोला था। कंपनी देशभर के 77 शहरों में अब तक 147 रेस्तरां खोल चुकी है। दिसंबर 2020 तक तीन देशों में 6 आउटलेट्स थे।
 
कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। Barbeque Nation 452.87 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 180 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू हैं। कंपनी का IPO 24 मार्च को खुला था और 26 मार्च को बंद हुआ था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।