Get App

Bharat Coking Coal IPO: शेयर 19 जनवरी को लिस्ट होंगे, क्या प्रॉफिट बुक करना चाहिए या शेयरों को होल्ड करना चाहिए?

इस आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह 147 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था। 9 जनवरी को खुलने के कुछ ही मिनट्स के अंदर यह पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। शेयरों की लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम के साथ होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 6:51 PM
Bharat Coking Coal IPO: शेयर 19 जनवरी को लिस्ट होंगे, क्या प्रॉफिट बुक करना चाहिए या शेयरों को होल्ड करना चाहिए?
सरकार कोल इंडिया की सब्सिडियरीज में विनिवेश कर रही है। बीसीसीएल की लिस्टिंग इस प्लान का हिस्सा है।

भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) के शेयर 19 जनवरी को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे। इस आईपीओ को निवेशकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। यह 147 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था। 9 जनवरी को खुलने के कुछ ही मिनट्स के अंदर यह पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। सवाल है कि इनवेस्टर्स को क्या इस स्टॉक में तुरंत मुनाफावसूली करनी चाहिए या शेयरों को होल्ड करना चाहिए?

39-52 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीसीसीएल के शेयरों की लिस्टिंग अच्छे प्रीमियम के साथ होने की उम्मीद है। इनवेस्टर्स कुछ प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। मेहता इक्विटीज में रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे ने कहा, "यह शेयर 32-35 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हो सकता है। इसका मतलब है कि शेयर इश्यू प्राइस से 39-52 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होंगे। इस आईपीओ में क्यूआईबी, एनआईआई और रिटेल इनवेस्टर्स ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी।"

लिस्टिंग के दिन सेकेंडरी मार्केट में निवेश करने से बचने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें