IPOs This Week: 19 जनवरी से शुरू सप्ताह में 4 नए पब्लिक इश्यू, 7 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹1907.27 करोड़ का Shadowfax Technologies IPO 20 जनवरी को ओपन होगा। नई लिस्ट होने जा रही कंपनियों में से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं, जो कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और अमागी मीडिया लैब्स हैं

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
नए सप्ताह में पहले से खुले 2 SME IPO भी रहेंगे।

IPOs This Week: 19 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में 4 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक Shadowfax Technologies IPO मेनबोर्ड सेगमेंट से है। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। ये दोनों इश्यू SME सेगमेंट के हैं। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 7 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

Shadowfax Technologies IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹1907.27 करोड़ का पब्लिक इश्यू 20 जनवरी को ओपन होगा और 22 जनवरी को क्लोज होगा। बोली ₹118-₹124 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 120 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 28 जनवरी को होने की उम्मीद है।

Digilogic Systems IPO: ₹81.01 करोड़ का पब्लिक इश्यू 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹98-₹104 प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 28 जनवरी को हो सकती है।


KRM Ayurveda IPO: इश्यू 21 जनवरी को खुलेगा और 23 जनवरी को बंद होगा। कंपनी ₹77.49 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली ₹128-₹135 प्रति शेयर के भाव पर और 1000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। IPO बंद होने के बाद शेयर NSE SME पर 29 जनवरी को अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

Shayona Engineering IPO: इस पब्लिक इश्यू का साइज ₹10 लाख है। IPO की ओपनिंग 22 जनवरी को होगी। 27 जनवरी को इश्यू की क्लोजिंग के बाद शेयर BSE SME पर 30 जनवरी को लिस्ट होने वाले हैं। प्राइस बैंड अभी तय नहीं हुआ है।

पहले से खुले IPO

Armour Security IPO: यह 14 जनवरी को खुला था और 19 जनवरी को बंद होगा। इसे अभी तक 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ₹26.51 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹55-₹57 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। IPO 22 जनवरी को NSE SME पर लिस्ट हो सकता है।

Aritas Vinyl IPO: ₹37.52 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू अभी तक 47 प्रतिशत भरा है। यह 16 जनवरी को खुला था और 20 जनवरी को बंद होगा। IPO प्राइस ₹40-₹47 प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 23 जनवरी को हो सकती है।

ASG Eye Hospital ने IPO के लिए चुन लिए इनवेस्टमेंट बैंकर, ₹3900 करोड़ जुटाने पर नजर

इन कंपनियों की ​होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 19 जनवरी को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Bharat Coking Coal की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन BSE SME पर Defrail Technologies और NSE SME पर Avana Electrosystems के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 21 जनवरी को BSE, NSE पर Amagi Media Labs की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन BSE SME पर Narmadesh Brass Industries, GRE Renew Enertech और INDO SMC लिस्ट होने वाली हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।