अरामको के बाद सऊदी अरब के सबसे बड़े IPO की सोमवार को लिस्टिंग

मिडल ईस्ट में रियाद स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग वाली कंपनियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है

अपडेटेड Oct 11, 2021 पर 8:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACWA पावर इंटरनेशनल की सोमवार को रियाद के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी। यह अरामको के बाद सऊदी अरब का पहला 1 अरब डॉलर से अधिक का पब्लिक ऑफर है। ACWA में सऊदी अरब के शाही परिवार की आधी हिस्सेदारी है। इसका सॉवरेन वेल्थ फंड PIF कंपनी में 11.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 56 रियाल (14.93 डॉलर) प्रति शेयर के प्राइस पर बेच रहा है।

IPO के बाद कंपनी की वैल्यू 10.9 अरब डॉलर होगी और PIF की इसमें 44 प्रतिशत होल्डिंग रहेगी।

ग्लोबल IPO फंड्स में भारत की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी, जनवरी-सितंबर में कंपनियों ने 9.7 अरब डॉलर जुटाए

इस IPO में इनवेस्टर्स ने काफी दिलचस्पी ली थी। सऊदी अरब का शाही परिवार इकोनॉमी को ऑयल से डायवर्सिफाई करना चाहता है।

पिछले कुछ वर्षों में मिडल ईस्ट में रियाद पब्लिक ऑफर्स के लिए एक लोकप्रिय मार्केट रहा है। हालांकि, अबु धाबी में लिस्टिंग वाली कंपनियों की संख्या भी बढ़ रही है।

अरामको का IPO दो वर्ष पहले आया था और इसके जरिए इनवेस्टर्स को सऊदी अरब के ऑयल बिजनेस में कुछ हिस्सेदारी लेने का मौका मिला था। इसके जरिए लगभग 30 अरब डॉलर जुटाए गए थे।


सऊदी अरब के 2030 तक रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स में से लगभग 70 प्रतिशत ACWA के होने का अनुमान है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी की वैल्यू अगले 7-10 वर्षों में तिगुनी हो सकती है।

रियाद स्टॉक एक्सचेंज पर पब्लिक ऑफर लाने वाली कंपनियों की लंबी कतार है। इनमें स्टॉक एक्सचेंज का पब्लिक ऑफर भी शामिल है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।