रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ACWA पावर इंटरनेशनल की सोमवार को रियाद के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी। यह अरामको के बाद सऊदी अरब का पहला 1 अरब डॉलर से अधिक का पब्लिक ऑफर है। ACWA में सऊदी अरब के शाही परिवार की आधी हिस्सेदारी है। इसका सॉवरेन वेल्थ फंड PIF कंपनी में 11.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 56 रियाल (14.93 डॉलर) प्रति शेयर के प्राइस पर बेच रहा है।
IPO के बाद कंपनी की वैल्यू 10.9 अरब डॉलर होगी और PIF की इसमें 44 प्रतिशत होल्डिंग रहेगी।
इस IPO में इनवेस्टर्स ने काफी दिलचस्पी ली थी। सऊदी अरब का शाही परिवार इकोनॉमी को ऑयल से डायवर्सिफाई करना चाहता है।
पिछले कुछ वर्षों में मिडल ईस्ट में रियाद पब्लिक ऑफर्स के लिए एक लोकप्रिय मार्केट रहा है। हालांकि, अबु धाबी में लिस्टिंग वाली कंपनियों की संख्या भी बढ़ रही है।
सऊदी अरब के 2030 तक रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स में से लगभग 70 प्रतिशत ACWA के होने का अनुमान है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी की वैल्यू अगले 7-10 वर्षों में तिगुनी हो सकती है।
रियाद स्टॉक एक्सचेंज पर पब्लिक ऑफर लाने वाली कंपनियों की लंबी कतार है। इनमें स्टॉक एक्सचेंज का पब्लिक ऑफर भी शामिल है।