Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट नवंबर में काफी व्यस्त रहने वाला है। अगले सप्ताह 'मेदांता' नाम से हॉस्पिटल्स चेन चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड (Global Health Ltd) और माइक्रो-फाइनेंस कंपनी फ्यूजन लिमिटेड (Fusion Micro Finance) सहित कुल चार कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुल रहे हैं। जिन दो अन्य कंपनियों के IPO खुलने वाले हैं उनमें केबल और वायरलेस हार्नेस असेंबलीज बनाने वाली कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) और स्नैक्स व मिठाई का कारोबार करने वाली बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International) शामिल हैं।
