BLS Polymers IPO: 241 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद अलॉटमेंट आज, 30 अक्टूबर को; शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

BLS Polymers IPO: कंपनी के प्रमोटर विनोद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल और करन अग्रवाल हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 48 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। IPO में 1.70 करोड़ नए शेयर जारी हुए

अपडेटेड Oct 30, 2026 पर 3:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BLS पॉलिमर्स स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स बनाती है।

BLS पॉलिमर्स का ₹255 करोड़ का IPO 241.22 गुना भरकर बंद हो चुका है। इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 200.25 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 559.20 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 128.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब 30 अक्टूबर को अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। उसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 3 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

जिन लोगों ने BLS Polymers IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • IPO में BLS Polymers सिलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, PAN और डीमैट अकाउंट में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल्स एंटर करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।


BSE से कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से BLS Polymers IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।

BLS पॉलिमर्स स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स बनाती है। इनका इस्तेमाल तारों, केबलों और जमीन के नीचे बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों में किया जाता है। इसके उत्पादों में HDPE, MDPE, LLDPE, XLPE, PVC, HFFR, केबल फिलिंग कंपाउंड और एडहेसिव कोटिंग कंपाउंड शामिल हैं। ये प्रोडक्ट पावर, टेलीकम्युनिकेशंस, रेलवे, पानी, और तेल व गैस जैसे उद्योगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं। कंपनी के प्रमोटर विनोद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल और करन अग्रवाल हैं।

Jio प्लेटफॉर्म्स की शानदार लिस्टिंग के बाद बाजार के दिग्गजों ने कही ये बड़ी बात, किसी फैसले से पहले इस पर जरा गौर करें

IPO से हुई कमाई का कैसे होगा इस्तेमाल

IPO में 1.70 करोड़ नए शेयर जारी हुए। फाइनल इश्यू प्राइस ₹150 प्रति शेयर था। कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹76.50 करोड़ जुटाए। BLS पॉलिमर्स अपने IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में कुछ प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए और IPO पर आए खर्च की भरपाई के लिए करेगी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

BLS पॉलिमर्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 107.81 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 10.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर 62.91 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 354.41 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 27 करोड़ रुपये हो गया। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 48 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।