Blue Jet Healthcare का IPO आज 25 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इश्यू को पहले दिन अब तक 41 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। इसे कुल 69.21 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 1.69 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 840.27 करोड़ रुपये जुटाने का है। महाराष्ट्र स्थित फार्मा फर्म ने 23 अक्टूबर को 22 एंकर निवेशकों से 252.08 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 27 अक्टूबर तक निवेश का मौका है। कंपनी ने इसके लिए 329-346 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0
रिटेल इंडिविजु्अल इनवेस्टर्स - 53 फीसदी
(25 Oct 2023 | 01:45:00 PM)
यह आईपीओ 2.4 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें कोई फ्रेश इश्यू कंपोनेंट नहीं है। आईपीओ से होने वाली आय सेलिंग शेयरहोल्डर्स के पास जाएगी और कंपनी को ऑफर से कोई पैसा नहीं मिलेगा। अक्षय बंसारीलाल अरोड़ा, शिवेन अक्षय अरोड़ा और अर्चना और अक्षय अरोड़ा कंपनी के प्रमोटर हैं। निवेशक कम से कम 43 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। एक रिटेल निवेशक कम से कम 14,147 रुपये लगा सकता है। अपर प्राइस बैंड पर बिडिंग अमाउंट बढ़कर 14,878 रुपये हो जाएगी।
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, ICICI सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन इंडिया आईपीओ के प्रमुख मैनेजर हैं और लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार हैं। स्टॉक के 6 नवंबर को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कंपनी ने कहा है कि ब्लू जेट हेल्थकेयर एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) बिजनेस मॉडल पर बेस्ड है। यह तीन प्रोडक्ट कैटेगरी- कंट्रास्ट मीडिया इंटरमीडिएट्स, हाई-इंटेंसिटी स्वीटनर और फार्मा इंटरमीडिएट्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स (एपीआई) में काम करता है।