Blue Jet Healthcare IPO : 25 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, यहां जानिए तमाम डिटेल

Blue Jet Healthcare IPO : ब्लू जेट 1 नवंबर तक सफल निवेशकों को आईपीओ शेयरों का अलॉटमेंट कर सकता है। वहीं, इक्विटी शेयर 3 नवंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग BSE और NSE पर 6 नवंबर से शुरू होगी, जो कि आईपीओ शेड्यूल के अनुसार टी+6 टाइमलाइन है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 9:54 PM
Blue Jet Healthcare का आईपीओ 25 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Blue Jet Healthcare IPO : दवाओं का कच्चा माल बनाने वाली कंपनी Blue Jet Healthcare का आईपीओ 25 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। IRM Energy के बाद इस महीने मेनबोर्ड सेगमेंट में यह दूसरा ऑफर होगा। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। निवेशकों के पास आईपीओ में 27 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 23 अक्टूबर को एक दिन के लिए खुलेगा। कंपनी 19 अक्टूबर को इश्यू प्राइस बैंड और लॉट साइज की घोषणा करेगी। आईपीओ के पूरी तरह ओएफएस पर बेस्ड होने के कारण इश्यू से होने वाली ुपूरी आय शेयर बेचने वाले शेयरधारकों के पास जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

पब्लिक इश्यू में प्रमोटर अक्षय बंसारीलाल अरोड़ा और उनके बेटे शिवेन अक्षय अरोड़ा द्वारा 2.4 करोड़ इक्विटी शेयरों का केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। इस आईपीओ के तहत फ्रेश शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। इस पर 100 फीसदी ओनरशिप अरोड़ा परिवार के पास है।


इश्यू साइज का आधा हिस्सा QIB के लिए, 15 फीसदी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए और शेष 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, ICICI सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन इंडिया इस ऑफर के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।

जरूरी डेट्स

ब्लू जेट 1 नवंबर तक सफल निवेशकों को आईपीओ शेयरों का अलॉटमेंट कर सकता है। वहीं, इक्विटी शेयर 3 नवंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग BSE और NSE पर 6 नवंबर से शुरू होगी, जो कि आईपीओ शेड्यूल के अनुसार टी+6 टाइमलाइन है।

कंपनी के बारे में

Blue Jet Healthcare साल 1968 में इनकॉर्पोरेट हुई है। ब्लू जेट ने तीन कैटेगरी - कंट्रास्ट मीडिया इंटरमीडिएट्स, हाई-इंटेंसिटी स्वीटनर्स, और फार्मा इंटरमीडिएट्स और एक्टिव फार्मास्युटिकल इनग्रेडिएंट्स में स्पेशलाइज्ड केमिस्ट्री कैपिबिलिटी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंज मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO) बिजनेस मॉडल स्थापित किया है।

इसने वित्त वर्ष 2021 से 39 देशों में 400 से अधिक ग्राहकों के साथ एक लॉन्ग टर्म कस्टमर बेस बनाया है। महाराष्ट्र में तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ कंपनी कई ग्लोबल और डोमेस्टिक कस्टमर्स को सर्विस प्रदान करती है, जिनमें जीई हेल्थकेयर एएस, गुएरबेट ग्रुप, ब्रैको इमेजिंग स्पा, कोलगेट-पामोलिव (इंडिया), यूनिलीवर, प्रिनोवा यूएस एलएलसी और MMAG कंपनी शामिल हैं।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

पिछले वित्तीय सालों में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन कमजोर था, हालांकि वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह बेहतर हुआ है। मार्च FY23 को समाप्त वर्ष के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.87 फीसदी गिरकर 160 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, EBITDA 12.1 फीसदी की गिरावट के साथ 219 करोड़ रुपये और मार्जिन 609 बीपीएस गिरकर 30.4 प्रतिशत हो गया। इसी अवधि में ऑपरेशन से राजस्व सालाना आधार पर 5.5 फीसदी बढ़कर 721 करोड़ रुपये हो गया।

जून FY24 को समाप्त तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 58.4 फीसदी बढ़कर 44.1 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ऑपरेशन से राजस्व एक साल पहले की तुलना में 24.2 फीसदी बढ़कर 179.5 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।