BlueStone Jewellery IPO: आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट, इन आसान स्टेप्स से चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

BlueStone Jewellery IPO: ब्लूस्टोन ने 2011 में अपना ब्रांड लॉन्च किया था और अब देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 117 शहरों में इसके 275 स्टोर हैं। इसका आईपीओ 11 से 13 अगस्त तक खुला था और इसे निवेशकों की तरफ से कुल 2.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹492 से ₹517 प्रति शेयर तय किया गया था

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 4:22 PM
ब्लूस्टोन ज्वैलरी के शेयरों की लिस्टिंग 19 अगस्त को होनी है

BlueStone Jewellery IPO: ज्वैलरी ब्रांड ब्लूस्टोन के आईपीओ शेयरों का अलॉटमेंट आज, 14 अगस्त को फाइनल होना है। यह आईपीओ 11 से 13 अगस्त तक खुला था और इसे निवेशकों की तरफ से कुल 2.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹492 से ₹517 प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए ₹1,541 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 19 अगस्त को होने की संभावना है।

ब्लूस्टोन ने 2011 में अपना ब्रांड लॉन्च किया था और अब देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 117 शहरों में इसके 275 स्टोर हैं। कंपनी के तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी मुंबई, जयपुर और सूरत में स्थित है। इस आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?


जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए आवेदन किया था, वे अपनी अलॉटमेंट की स्थिति तीन तरीकों से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें

स्टेप 1: सबसे पहले, आईपीओ रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट के इस सीधे लिंक पर जाएं: https://evault.kfintech.com/ipostatus/

स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेनू से 'BlueStone Jewellery' चुनें।

स्टेप 3: अब आप एप्लीकेशन नंबर, पैन कार्ड नंबर या डीमैट अकाउंट नंबर दर्ज करें।

स्टेप 4: कैप्चा कोड भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

BSE की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें

स्टेप 1: BSE की वेबसाइट पर जाएं: BSE IPO

स्टेप 2: 'Issue Type' में 'Equity' चुनें।

स्टेप 3: 'Issue Name' में ड्रॉपडाउन मेनू से 'Bluestone Jewellery and Lifestyle Limited' चुनें।

स्टेप 4: अपना एप्लीकेशन नंबर और पैन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5: 'I'm not a robot' पर क्लिक करें और फिर 'Search' पर क्लिक करें। आपका स्टेटस दिख जाएगा।

NSE की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करें

स्टेप 1: NSE की वेबसाइट के आईपीओ अलॉटमेंट पेज पर जाएं: NSE IPO

स्टेप 2: 'Equity & SME IPO bid details' विकल्प चुनें।

स्टेप 3: इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से 'BlueStone Jewellery and Lifestyle Limited' चुनें।

स्टेप 4: अपना पैन नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5: 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

कितना है GMP?

आईपीओ मार्केट के जानकारों के अनुसार, ब्लूस्टोन ज्वेलरी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अभी फ्लैट या मामूली प्रीमियम पर है। यानी इसकी लिस्टिंग पर कुछ खास मुनाफा होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि अभी लिस्टिंग में काफी दिन बचे हुए है तो देखना ये होगा कि इसके GMP में क्या एक्शन होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।