BlueStone Jewellery IPO: आज से खुल गया ₹1,541 करोड़ का IPO, प्राइस बैंड सहित जानिए कितना है लेटेस्ट GMP

BlueStone Jewellery IPO: IPO खुलने से एक दिन पहले 8 अगस्त को कंपनी ने 20 संस्थागत निवेशकों से एंकर बुक के माध्यम से ₹693.3 करोड़ जुटाए थे। यह IPO 11 अगस्त से 13 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 12:28 PM
पहले घंटे में ही इस IPO को 3 प्रतिशत तक सब्सक्राइब कर लिया गया

BlueStone Jewellery IPO: ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल का ₹1,541 करोड़ का IPO आज, 11 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पब्लिक बोली के पहले घंटे में ही IPO को 3 प्रतिशत तक सब्सक्राइब कर लिया गया है। NSE के सुबह 11 बजे के डेटा के अनुसार, इस IPO के लिए 1.65 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले 4.42 लाख से अधिक शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने हिस्से का 12 प्रतिशत बुक कर लिया है। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने हिस्से का 2 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी IPO की पुरी जानकारी

मुंबई बेस्ड ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल ने ₹820 करोड़ के नए शेयरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.39 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल के माध्यम से ₹1,541 करोड़ जुटाने के लिए अपना IPO लॉन्च किया है।


प्राइस बैंड: IPO का प्राइस बैंड ₹492-517 प्रति शेयर तय किया गया है।

महत्वपूर्ण डेट्स: यह IPO 11 अगस्त से 13 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

न्यूनतम निवेश: निवेशक कम से कम 29 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹14,993 का निवेश करना होगा।

लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 14 अगस्त को फाइनल होने की संभावना है, और शेयर 19 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

एंकर निवेशकों से जुटाए ₹693 करोड़

IPO खुलने से एक दिन पहले 8 अगस्त को कंपनी ने 20 संस्थागत निवेशकों से एंकर बुक के माध्यम से ₹693.3 करोड़ जुटाए थे। इनमें अमानसा होल्डिंग्स, गोल्डमैन सैक्स, सोसिएते जेनेराले, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, निप्पॉन लाइफ इंडिया और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम का हाल?

आईपीओ मार्केट के जानकारों के मुताबिक, ब्लूस्टोन ज्वेलरी के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹526 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे है, जो IPO प्राइस ₹517 से करीब 2 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि पिछले सप्ताह इसका GMP 3 प्रतिशत था। यानी इस ज्वेलरी कंपनी के आईपीओ के GMP में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।