BlueStone IPO: ब्लूस्टोन ज्वैलरी का 11 अगस्त को लॉन्च होगा आईपीओ, ₹7800 करोड़ हो सकती है वैल्यूएशन

BlueStone IPO: ज्वेलरी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी 'ब्लू्स्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड' अगले हफ्ते 11 अगस्त को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस आईओ को करीब 7,800 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर लॉन्च करने की योजना में है। इंडस्ट्री सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
BlueStone IPO: यह इश्यू एंकर निवेशकों के लिए 8 अगस्त को खुलेगा

BlueStone IPO: ज्वेलरी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी 'ब्लू्स्टोन ज्वैलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड' अगले हफ्ते 11 अगस्त को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस आईओ को करीब 7,800 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर लॉन्च करने की योजना में है। इंडस्ट्री सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। यह कंपनी अपने फ्लैगशिप ब्रांड 'BlueStone' के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपने ज्वैलरी प्रोडक्ट बेचती है।

ब्लूस्टोन के आईपीओ आवेदन के मुताबिक, यह इश्यू एंकर निवेशकों के लिए 8 अगस्त को खुलेगा। वहीं रिटेल और दूसरे निवेशकों के लिए यह आईपीओ 11 से 13 अगस्त तक बोली के लिए खुला रहेगा। इस IPO में 820 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा। वहीं कंपनी के मौजूदा निवेशक की ओर से करीब 13,939,063 इक्विटी शेयरों को बिक्री के रखा जाएगा।

कौन बेच रहे हैं शेयर?

IPO के जरिए कई मौजूदा निवेशक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें एक्सेल पार्टनर्स, सामा कैपिटल, कलारी कैपिटल, आइवीकैप वेंचर्स, आयरनपिलर फंड, सुनील कांत मुंजाल (और हीरो एंटरप्राइज पार्टनर वेंचर्स के अन्य साझेदार) आदि शामिल हैं। IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों और जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।


ब्लूस्टोन ने एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल और IIFL कैपिटल को इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किया है। वहीं ट्राइलीगल कंपनी की कानूनी सलाहकार हैं।

शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर

ब्लूस्टोन के प्रमोटर गौरव सिंह कुशवाहा हैं, जो IIT-दिल्ली के पूर्व छात्र और एमेजॉन के पूर्व एग्जिक्यूटिव हैं। उनके पास कंपनी की 17.7 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा एक्सेल, सुनील कांत मुंजाल और कलारी कैपिटल इसके तीन सबसे बड़े बाहरी शेयरधारक हैं जिनकी कंपनी में हिस्सेदारी क्रमशः 11.68 प्रतिशत, 5.61 प्रतिशत और 5.12 प्रतिशत है।

ब्लूस्टोन मॉर्डन लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए डायमंड, गोल्ड, प्लेटिनम और स्टडेड ज्वेलरी बेचती है। यह अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप (iOS और Google Play Store) और देशभर के 117 शहरों में मौजूद 225 स्टोर्स के जरिए रिटेल कारोबार करती है।

डायमंड और ज्वेलरी सेगमेंट की पहले से ही कई बड़ी कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें पांच सबसे बड़ी कंपनियां टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स, IGIL, PC ज्वैलर्स और PN गडगिल हैं। अभी हाल ही में चेन्नई की ललिता ज्वैलरी मार्ट ने 1,700 करोड़ रुपये के IPO के आवेदन किया था। इसके अलावा शांति गोल्ड इंटरनेशनल का शेयर बाजार में डेब्यू हुआ था और इसके शेयर 15% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे।

यह भी पढ़ें- NSDL के शेयर 6 अगस्त को लिस्ट होंगे, आपको कितनी लिस्टिंग गेंस हो सकती है?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।