Brigade Hotel Ventures IPO: दक्षिण भारत में होटलों के मालिक और डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 900 करोड़ रुपये जुटाने का है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार इस आईपीओ में केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
