Get App

Stock in Focus: इजरायल की कंपनी को खरीदेगी भारतीय टेक कंपनी, ₹3988 करोड़ में होगी डील

Stock in Focus: भारतीय टेक कंपनी Affle 3i इजरायल की Perion Network को करीब ₹3,988 करोड़ में खरीदने जा रही है। इस सौदे से कंपनी का AI और डिजिटल एडवर्टाइजिंग कारोबार मजबूत होगा। डील के बाद Affle का प्लेटफॉर्म 100 से ज्यादा देशों में अपनी पहुंच बढ़ा सकेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 01, 2026 पर 7:27 PM
Stock in Focus: इजरायल की कंपनी को खरीदेगी भारतीय टेक कंपनी, ₹3988 करोड़ में होगी डील
इस ऑल-कैश डील के तहत Perion के शेयरधारकों को हर शेयर के बदले $11.70 मिलेंगे।

Stock in Focus: टेक्नोलॉजी कंपनी Affle 3i इजरायल की एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी कंपनी Perion Network को खरीदने जा रही है। यह डील करीब $420 मिलियन (लगभग ₹3,988 करोड़) की होगी। इस ऑल-कैश डील के तहत Perion के शेयरधारकों को हर शेयर के बदले $11.70 मिलेंगे।

Affle ने 1 नवंबर को इसकी जानकारी दी। कंपनी की इजरायल स्थित स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Affle 3iL ने Perion के 100% शेयर खरीदने के लिए अंतिम समझौता किया है। इसमें कंपनी के वे इक्विटी अवॉर्ड भी शामिल हैं, जो तय शेड्यूल के मुताबिक बाद में वेस्ट होंगे।

दोनों कंपनियों के बोर्ड से मिली मंजूरी

इस सौदे को दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसे पूरा करने के लिए नियामकीय मंजूरी और Perion के शेयरधारकों की सहमति जरूरी होगी। Perion को शेयरधारकों की मंजूरी लेने से पहले दूसरे संभावित खरीदारों के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए गो-शॉप पीरियड भी मिलेगा। डील 2027 की शुरुआत में पूरी होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें