Get App

Canara Robeco AMC IPO: सस्ता और अच्छा है इस म्यूचुअल फंड कंपनी का IPO? 5 प्वाइंट में समझें

Canara Robeco AMC IPO: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एक और बड़ा नाम शेयर बाजार में उतरने जा रहा है। केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Canara Robeco AMC) का 1,326 करोड़ रुपये का आईपीओ आज 9 अक्टूबर से बोली के खुल गया है। यह भारत की पांचवीं म्यूचुअल फंड कंपनी होगी जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 10:44 AM
Canara Robeco AMC IPO: सस्ता और अच्छा है इस म्यूचुअल फंड कंपनी का IPO? 5 प्वाइंट में समझें
Canara Robeco AMC IPO: यह शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली भारत की पांचवीं म्यूचुअल फंड कंपनी होगी

Canara Robeco AMC IPO: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एक और बड़ा नाम शेयर बाजार में उतरने जा रहा है। केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Canara Robeco AMC) का 1,326 करोड़ रुपये का आईपीओ आज 9 अक्टूबर से बोली के खुल गया है। यह भारत की पांचवीं म्यूचुअल फंड कंपनी होगी जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत केनरा बैंक और ORIX कॉरपोरेशन यूरोप एनवी कंपनी में पनी हिस्सेदारी घटाकर 75% कर लेंगे, जबकि बाकी 25% हिस्सेदारी पब्लिक के पास जाएगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 253 से 266 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

यह म्यूचुअल फंड कंपनी, केनरा बैंक और ORIX कॉरपोरेशन की ज्वाइंट वेंचर है। अभी तक इसमें केनरा बैंक की 51 प्रतिशत और ORIX कॉरपोरेशन की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के पास जून 2025 तक 1.11 लाख करोड़ रुपये का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट है, जो 26 स्कीम्स में फैली हैं। कंपनी का 87% AUM रिटेल निवेशकों से आता है। SBI सिक्योरिटीज के मुताबिक, कंपनी को केनरा बैंक के बड़े ब्रांच नेटवर्क से सपोर्ट मिलता है

1. तेजी से बढ़ती म्यूचुअल फंड कंपनी

केनरा रोबेको एएमसी का AUM अभी 1.11 लाख करोड़ रुपये है। इस आधार पर यह देश की 18वीं सबसे बड़ी AMC है। तुलनात्मक रूप से, यह SBI म्यूचुअल फंड (₹11.4 लाख करोड़) और ICICI प्रूडेंशियल MF (₹9.44 लाख करोड़) जैसे दिग्गजों से काफी पीछे है। लेकिन अपने छोटे बेस के बावजूद यह DSP म्यूचुअल फंड (27.8%) और मिराए एसेट MF (26.6%) जैसे मिड-साइज कंपनियों के समान ग्रोथ दर्ज कर रही है। FY23 से FY25 के बीच कंपनी का कुल AUM सालाना 28.6% CAGR की दर से बढ़ा है। यह इसे ग्रॉथ परफॉर्मेंस में 11वें स्थान पर रखता है, जबकि इसके पास इंडस्ट्री के कुल AUM का महज 1.54% हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें