Capital Infra Trust IPO: कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट के IPO को आखिरी दिन यानी 9 जनवरी को 2.8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यह ऑफर बिडिंग के लिए 7 जनवरी को खुला था। साल 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) सेगमेंट का यह पहला IPO है। ट्रस्ट का इरादा IPO के जरिये 1,578 करोड़ रुपये जुटाने का है और इनमें से पहले ही 6 जनवरी को लोअर प्राइस बैंड पर एंकर बुक के जरिये 703 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं। इस IPO में 1,077 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 501 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 99-100 रुपये प्रति यूनिट है।
एक्सचेंजों पर मौजूद सब्सक्रिप्शन डेटा के मुताबिक, निवेशकों ने 8.83 करोड़ रुपये यूनिट्स के ऑफर साइज के मुकाबले 24.7 करोड़ यूनिट के लिए बिडिंग की। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 93 पर्सेंट यूनिट्स के लिए बिडिंग की, जबकि बाकी निवेशकों के लिए तय इश्यू को 5.08 गुना सब्सक्रिप्श मिला।
कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट InvIT द्वारा यूनिट अलॉटमेंट का काम 10 जनवरी को किया जाएगा। सूचकांकों में यूनिट्स की ट्रेडिंग 14 जनवरी से शुरू होगी। कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट का इरादा स्पॉन्सर गावर कंस्ट्रक्शन (Gawar Construction) के हर स्पेशल पर्पस व्हीकल प्रोजेक्ट में 100% स्टेक हासिल करना है। ट्रस्ट के पास हाइब्रिड एन्युटी मोड में 26 रोड प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से 11 पूरे हो चुके हैं, जबकि 15 अंडर-कंस्ट्रक्शन हैं।
InvIT इस फ्रेश इश्यू का इस्तेमाल प्रोजेक्ट स्पेशल पर्पस व्हीकल को कर्ज चुकाने में मदद करने के लिए करेगी। इस इश्यू के लिए काम कर रहे मर्चेंट बैंकर्स में एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।