Get App

कैप्टन फ्रेश ने अपने IPO के लिए एक्सिस कैपिटल और BofA को बैंकर नियुक्त किया

सीफूड कंपनी कैप्टन फ्रेश ने अपने IPO के लिए एक्सिस कैपिटल और BofA को बैंकर नियुक्त किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कंपनी का IPO 2025 में आएगा। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया, 'कंपनी IPO के जरिये 35-40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। IPO के तहत 50 पर्सेंट नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी 50% रकम ऑफर फॉर सेल ((OFS) के तहत जुटाई जाएगी।' मामले से वाकिफ सूत्र ने बताया कि कैप्टन फ्रेश की नजर अपनी पब्लिक मार्केट लिस्टिंग के लिए 1.3-1.5 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर नजर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 3:41 PM
कैप्टन फ्रेश ने अपने IPO के लिए एक्सिस कैपिटल और BofA को बैंकर नियुक्त किया
कैप्टन फ्रेश की तरफ से अपने फाइनल IPO सिंडिकेट के तहत और 1-2 बैंकर जोड़े जा सकते हैं।

सीफूड कंपनी कैप्टन फ्रेश (Captain Fresh) ने अपने IPO के लिए एक्सिस कैपिटल और BofA को बैंकर नियुक्त किया है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कंपनी का IPO 2025 में आएगा। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया, 'कंपनी IPO के जरिये 35-40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। IPO के तहत 50 पर्सेंट नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि बाकी 50% रकम ऑफर फॉर सेल ((OFS) के तहत जुटाई जाएगी।' मामले से वाकिफ सूत्र ने बताया कि कैप्टन फ्रेश की नजर अपनी पब्लिक मार्केट लिस्टिंग के लिए 1.3-1.5 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर नजर है।

कंपनी फिश और सीफूड मार्केट से जुड़ी है और कारोबारों को फ्रेश उत्पाद हासिल करने में मदद करती है। इसके तहत कंपनी प्रोडक्ट्स और डिस्ट्रीब्यूशन में योगदान करती है। कैप्टन फ्रेश की शुरुआत 2019 में हुई थी और इसके फाउंडर उत्तम गौड़ा हैं। कंपनी ने एस्सेल, टाइगर ग्लोबल, प्रोसस, SBI इनवेस्टमेंट और कई अन्य इकाइयों से 16 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

एक्सिस कैपिटल और BofA इस इश्यू के लिए संभावित बैंकर्स हो सकते हैं। साथ ही, कैप्टन फ्रेश अपने फाइनल IPO सिंडिकेट के तहत और 1-2 बैंकर जोड़े जा सकते हैं। एक सूत्र ने बताया, ' कंपनी ने अब तक फैसला नहीं किया है कि उसे एक इंटरनेशनल या एक घरेलू बैंकर चाहिए या फिर दो घरेलू बैंकर की नियुक्ति करेगी।' कैप्टन फ्रेश, एक्सिस कैपिटल और BofA ने इस सिलसिले में सवालों के जवाब नहीं दिए।

पिछले एक महीने के दौरान कैप्टन फ्रेश ने 8-9 बैंकर्स से बात की है और इनमें एक- दो नामों को चुना जाएगा। एक और सूत्र ने बताया, ' इस सिलसिले में औपचारिक काम जल्द शुरू हो जाएगा और फाइलिंग 2025 के पहले हफ्ते में होने की उम्मीद है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें