Get App

Car Trade IPO: जानिए कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट और कैसे चेक करें स्टेटस, क्या चल रहा है GMP

Car Trade IPO: कंपनी का इश्यू 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ है और अलॉटमेंट 17 को हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2021 पर 4:43 PM
Car Trade IPO: जानिए कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट और कैसे चेक करें स्टेटस, क्या चल रहा है GMP

Car Trade IPO: कार और बाइक बेचने वाली ऑनलाइन कंपनी Car Trade का IPO 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अब सबकी नजरें इसके शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हुई हैं। Car Trade के शेयरों का आवंटन 17 अगस्त को होने वाला है। अनलिस्टेड मार्केट में Car Trade के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 275 रुपए चल रहा है। यह कंपनी के इश्यू प्राइस से 17 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 1585-1618 रुपए है।

मार्केट के जानकारों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से Car Trade के अनलिस्टेड शेयरों का GMP 275 रुपए से 310 रुपए के बीच चल रहा है। इसके मायने हैं कि इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 15 से 20 फीसदी ऊपर हो सकती है।

जानकारों का कहना है कि एक समय Car Trade के शेयरों का GMP 30 से 35 फीसदी के बीच चल रहा है। लेकिन फिर इसमें कमी आ गई। लिस्टिंग तक इसमें और उतारचढ़ाव आ सकता है।

वेल्थ मैनेजमेंट फर्म Prudent Corporate Advisory Services ने IPO के लिए फाइल किए डॉक्यूमेंट

Car Trade के शेयरों का अलॉटमेंट 17 अगस्त को हो सकता है। अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया है तो जान लीजिए कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस?

अगर आपने भी इसमें निवेश किया है तो जानिए कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस।

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें