वेल्थ मैनेजमेंट फर्म Prudent Corporate Advisory Services ने IPO के लिए फाइल किए डॉक्यूमेंट

बड़ी म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन फर्मों में शामिल प्रूडेंट का पब्लिक ऑफर पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा

अपडेटेड Aug 13, 2021 पर 7:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट फर्म Prudent Corporate Advisory Services ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास डॉक्यूमेंट जमा किए हैं। अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म TA Associates का प्रूडेंट में बड़ा इनवेस्टमेंट है।

IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा जिसमें वेगनर के 82,81,340 शेयर्स और शिरीष पटेल के 2,68,000 शेयर्स बेचे जाएंगे।

व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी घोषित लोन पर कार खरीदने से सस्ता विकल्प होगा लीजिंग

फर्म ने अपने एंप्लॉयीज के लिए भी कुछ हिस्सा रिजर्व किया है। Prudent Corporate Advisory Services एसेट मैनेजमेंट कंपनियों और म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच एक इंटरफेस की तरह काम करती है। यह देश के बड़े इंडिपेंडेंट रिटेल वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज ग्रुप में शामिल है।

कंपनी का दावा है कि वह पिछले सबसे तेजी से बढ़ने वाली म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर है। फाइनेंशियल ईयर 2018 से इस वर्ष मई के अंत तक इसका AUM 24.42 प्रतिशत के CAGR से बढ़कर 33,315.95 करोड़ रुपये रहा।

Prudent Corporate Advisory Services की शुरुआत 2003 में हुई थी। यह 41 AMC के साथ डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़ी है। यह 7,72,800 से अधिक रिटेल इनवेस्टर्स को वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराती है।


फर्म में प्रमोटर्स के पास 56.85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी की हिस्सेदारी पब्लिक के पास है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।