व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी घोषित लोन पर कार खरीदने से सस्ता विकल्प होगा लीजिंग

नई पॉलिसी में 15 साल से पुराने कमर्शियल व्हीकल्स और 20 वर्ष से पुराने पर्सनल व्हीकल्स स्क्रैप होंगे

अपडेटेड Aug 13, 2021 पर 10:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

प्रदूषण फैलाने वाली और पुरानी कारों को सड़कों से हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी की घोषणा की। इसके तहत 15 वर्ष से पुराने कमर्शियल व्हीकल्स और 20 वर्ष से पुराने पर्सनल व्हीकल्स को स्क्रैप किया जा सकेगा। आठ वर्ष से पुरानी कारों का फिटनेस टेस्ट होगा। अगर वे टेस्ट में ठीक नहीं पाई जाती तो उस कार को सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

SEBI ने ZEE Ltd इनसाइडर मामले में 15 एंटिटी पर बैन लगाया, 24 करोड़ रुपये किए जब्त

अगर कार इस टेस्ट में सही पाई जाती है तो हर बार फिटनेस सर्टिफिकेट रिन्यू करवाने पर एक ग्रीन टैक्स (10-25 प्रतिशत) देना होगा। फिटनेस सर्टिफिकेट पांच वर्ष के लिए वैध होगा।

इसका मतलब है कि पुराने व्हीकल्स को रखने अब महंगा हो जाएगा।

क्या है कार लीजिंग

कार को लीज पर लेने से कार मैन्युफैक्चरर के नए मॉडल को चलाया जा सकेगा। कार कंपनियां 12 से 60 महीनों की अवधि के लिए लीज की पेशकश करती हैं। यह अवधि शहर और मॉडल पर निर्भर करती है।


मारुति सुजुकी, ह्युंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, BMW और वोक्सवैगन जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां देश में न्यूनतम या बिना डाउन पेमेंट के कारें लीज पर दे रही हैं। उदाहरण के लिए, मारुति सुजुकी के वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा और बलेनो सहित कई मॉडल्स को लीज पर लिया जा सकता है।

कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, शशांक श्रीवास्तव ने बताया, "लीज से कस्टमर को नई कार को खरीदे बिना उसका इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। कस्टमर को एक मासिक फीस देनी होती है जिसमें मेंटेनेंस और इंश्योरेंस शामिल होती है।"

एक कार लीजिंग फर्म के CEO ने बताया कि कार लीजिंग का विकल्प युवाओं को पसंद आता है जो एक डेप्रिसिएशन वाला एसेट नहीं खरीदना चाहते। ऐसे कस्टमर्स अक्सर 3-5 वर्ष के अंतराल पर कार बदलते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।