SEBI ने ZEE Ltd इनसाइडर मामले में 15 एंटिटी पर बैन लगाया, 24 करोड़ रुपये किए जब्त

जांच में पाया गया था कि पहली तिमाही के नतीजों के ऐलान से पहले बड़ी संख्या में शेयर खरीदे गए थे

अपडेटेड Aug 13, 2021 पर 5:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर Sebi ने Zee Entertainment (ZEEL) के शेयर्स में इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े मामले में कुछ व्यक्तियों सहित 15 एंटिटीज पर कैपिटल मार्केट में ट्रेडिंग से बैन लगा दिया है। इसके साथ ही उसने गलत तरीके से मुनाफे में कमाए गए लगभग 24 करोड़ रुपये कुछ एंटिटीज से जब्त किए हैं।

SEBI ने जांच में पाया कि कंपनी से संबंधित एक ग्रुप या संबंधित एंटिटीज ने शेयर्स में कैश और डेरिवेटिव सेगमेंट में खरीदारी की थी। कंपनी के पिछले फाइनेंशियल ईयर में पहली तिमाही के रिजल्ट्स की घोषणा के बाद उन्होंने अपने शेयर्स बेचकर भारी मुनाफा लिया था।

तालिबान की ताकत और बढ़ी, अफगानिस्तान के कंधार और लश्कर गाह शहरों पर कब्जा

कंपनी का इस तिमाही में प्रॉफिट काफी बढ़ा था और इससे इसके शेयर में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी।

SEBI ने निगरानी करने वाले सिस्टम की ओर से कंपनी के शेयर्स में संदिग्ध ट्रेडिंग का संकेत मिलने के बाद जांच की थी।

इसमें पाया गया कि कंपनी से संबंधित एक ग्रुप या संबंधित एंटिटीज ने इसके शेयर में कैश और डेरिवेटिव सेगमेंट में रिजल्ट की घोषणा से पहले बड़ी खरीदारी की थी और बाद में शेयर्स को अधिक कीमत पर बेचा था।


SEBI की सोशल मीडिया, कॉल रिकॉर्ड्स और बैंक स्टेटमेंट की जांच में पता चला था कि कंपनी के एक सीनियर एग्जिक्यूटिव बीजल शाह ने गोपनीय जानकारी को कुछ लोगों तक पहुंचाया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।