डेनमार्क की शराब कंपनी कार्ल्सबर्ग A/S अपनी भारतीय यूनिट के IPO के लिए जून महीने में ही ड्राफ्ट पेपर जमा करने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि इस संभावित लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाए जा सकते हैं। कार्ल्सबर्ग इस प्रस्तावित शेयर बिक्री के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और सिटीग्रुप इंक की लोकल यूनिट्स के साथ काम कर रही है।
