.CMR ग्रीन टेक्नोलोजिज का IPO 127.07 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। अब 8 जून को इसका अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। इश्यू का साइज 630.88 करोड़ रुपये था। शेयरों की लिस्टिंग 10 जून को BSE, NSE पर होने वाली है। ग्रे मार्केट पर नजर डालें तो कंपनी के शेयर फाइनल इश्यू प्राइस 192 रुपये से 35.16% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जिन लोगों ने CMR Green Technologies IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...
Kfin Technologies की वेबसाइट से
यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था, जिसमें प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशकों की ओर से 3.29 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया। नए शेयर जारी नहीं हुए। इसलिए IPO से हासिल पैसे शेयर बिक्री करने वालों के पास जाएंगे। इश्यू 3 जून को खुला था और 5 जून को बंद हुआ।
CMR Green Technologies की अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान इनकम 6291 करोड़ रुपये रही। इस बीच शुद्ध मुनाफा 162.39 करोड़ रुपये और EBITDA 316.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी पर 1,303.22 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की इनकम 6,696.66 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 155 करोड़ रुपये और EBITDA 328.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।