Get App

Carlyle कर रही हेल्थकेयर RCM बिजनेस को भारत में लिस्ट कराने की तैयारी, IPO पर सलाह के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों से मांगे पिच

Carlyle के अनुसार, नैक RCM रेवेन्यू साइकिल को मैनेज करने की सर्विस देती है। यह कंपनी भारत, फिलीपींस और अमेरिका में 10 डिलीवरी सेंटरों के जरिए 8,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है। भारत के IPO मार्केट में हेल्थकेयर सेक्टर एक उम्मीद की किरण बना हुआ है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 9:11 AM
Carlyle कर रही हेल्थकेयर RCM बिजनेस को भारत में लिस्ट कराने की तैयारी, IPO पर सलाह के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों से मांगे पिच
इस प्रस्तावित IPO के लिए जल्द ही एडवाइजर नियुक्त किए जाने की उम्मीद है।

प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप इंक अपने हाल ही में खरीदे गए हेल्थकेयर बिलिंग सर्विस बिजनेस को भारत में लिस्ट कराना चाहती है। कार्लाइल ने इस संभावित IPO पर सलाह देने के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों से प्रस्ताव (पिच) मंगाए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि कि इस हफ्ते बैंकरों की प्रेजेंटेशन हो रही हैं। जल्द ही एडवाइजर नियुक्त होने उम्मीद है।

जिस बिजनेस को लिस्ट कराने की तैयारी चल रही है, वह नैक RCM (Knack RCM) और इक्वलाइज RCM के मर्जर से बना है। यह एक रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है। कार्लाइल ने पिछले महीने ही नैक RCM और इक्वलाइज RCM को खरीदा था। ब्लूमबर्ग के सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित शेयर बिक्री की डिटेल, जैसे कि IPO का साइज और वैल्यूएशन, अभी तय नहीं किए गए हैं।

भारत, फिलीपींस और अमेरिका में 10 डिलीवरी सेंटर

कार्लाइल के अनुसार, नैक RCM रेवेन्यू साइकिल को मैनेज करने की सर्विस देती है। यह कंपनी भारत, फिलीपींस और अमेरिका में 10 डिलीवरी सेंटरों के जरिए 8,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है। साथ ही क्लीनिकल, फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों में हेल्थकेयर क्लाइंट्स की मदद करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें