Zepto IPO: क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (यूडीआरएचपी) फाइल कर दिया है। कंपनी का आईपीओ 9,000-10,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। जेप्टो प्रत्येक 5 रुपये फैस वैल्यू के 16.02 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। इस इश्यू में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी शामिल होगा।
कंपनी के फाउंडर्स नहीं बेचेंगे हिस्सेदारी
Zepto के ओएफएस में फाउंडर अपनी हिस्सेदारी नहीं बचेंगे। इनवेस्टर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। सबसे बड़ा इनवेस्टर नेक्सस वेंचर पार्टनर्स अपनी दो इकाइयों के जरिए जेप्टो में कुल 8.78 फीसदी बेचेगा। रेजर वेंचर्स जेप्टो 93.6 लाख शेयर बेचेगी। कंटरेरी जेडईपी होल्डिंग्स 78 लाख, कैसर फाउंडरेशन हॉस्पिटल्स 43.9 लाख और कैसर परमानेटे ग्रुप ट्रस्ट 41.6 लाख शेयर बेचेगा।
बिजेनेस के विस्तार के लिए पैसे खर्च करेगी जेप्टो
आईपीओ से आए पैसे का इस्तेमाल जेप्टो अपने डार्क-स्टोर नेटवर्क को बढ़ाने के लिए करेगी। कंपनी मौजूदा और नए बाजारों में 1900 नए डार्क स्टोर ओपन करने पर 1,629 करोड़ रुपये खर्च करना चाहती है। 1,735 करोड़ रुपये वह मौजदा डार्क स्टोर के लीज रेंटल चुकाने के लिए करेगी। यह रेंट FY30 तक के लिए होगा। कंपनी का फोकस टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने पर है। कंपनी टेक्नोलॉजी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1,325 करोड़ रुपये निवेश करेगी। 520 करोड़ रुपये का निवेश मार्केटिंग और बिजनेस प्रमोशन पर होगा।
कारोबार के तेज विस्तार के बावजूद प्रॉफिट अभी दूर
जेप्टो ने अपने कारोबार का विस्तार तेजी से किया है। लेकिन, यह अब भी प्रॉफिट से काफी दूर है। FY26 में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले दोगुना से ज्यादा 22,624 करोड़ रुपये हो गया। नेट रिसीवएबल्स वैल्यू (NRV) 12,704 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,816 करोड़ रुपये हो गई। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 75 फीसदी बढ़कर 7,498 करोड़ रुपये हो गया। एनआरवी बढ़कर 8,134 करोड़ रुपये हो गई। मार्च तिमाही में कंपनी ने 21 करोड़ ऑर्डर्स प्रोसेस किए।
एक साल पहले के मुकालबे बढ़ा है लॉस
बिजनेस के विस्तार के बावजूद कंपनी अभी प्रॉफिट में नहीं आई है। कंपनी का नेट लॉस एक साल पहले के मुकाबले बढ़कर FY26 में 5,905 करोड़ रुपये हो गया। कैश फ्लो 4,330 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, एडजस्टेड EBITDA लॉस घटकर मार्च तिमाही में 1,248 करोड़ रुपये पर आ गया। एडजस्डेट EBITDA मार्जिन 15.3 फीसदी पर आ गया। पहले यह निगेटिव 37.5 फीसदी था।