Upcoming IPO: ओयो समेत इन 5 कंपनियों के जल्द आ सकते हैं आईपीओ, SEBI से मिली मंजूरी

Upcoming IPO: आईपीओ बाजार में फिर हलचल बढ़ रही है। OYO की पैरेंट कंपनी समेत 5 कंपनियों को SEBI से मंजूरी मिल गई है। इनमें हाउसिंग फाइनेंस, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं, जिनके IPO जल्द लॉन्च हो सकते हैं।

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 8:31 PM
OYO की पैरेंट कंपनी Oravel Stays को SEBI की ओर से ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया है, जिससे उसके IPO का रास्ता साफ हो गया है।

Upcoming IPO: देश का IPO बाजार लंबे समय की सुस्ती के बाद फिर से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। हॉस्पिटैलिटी, हाउसिंग फाइनेंस, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट जैसे अलग-अलग सेक्टर की 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई हैं। इन कंपनियों को SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल गई है।

इस सूची में OYO की पैरेंट कंपनी Oravel Stays, अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Truhome Finance, कृषि समाधान देने वाली Advanta Enterprises, रियल एस्टेट कंपनी Veegaland Developers और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट बनाने वाली Mehta Hitech Industries शामिल हैं।

Oravel Stays (OYO)


इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा OYO की पैरेंट कंपनी Oravel Stays की हो रही है। कंपनी को SEBI की ओर से ऑब्जर्वेशन लेटर मिल गया है, जिससे उसके IPO का रास्ता साफ हो गया है।

Oravel Stays हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में टेक्नोलॉजी बेस्ड प्लेटफॉर्म चलाती है। कंपनी होटल, वेकेशन होम्स और अन्य आवास सेवाओं के क्षेत्र में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुकी है।

Truhome Finance

अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Truhome Finance को भी अपने 3,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए मंजूरी मिल गई है।

इस IPO में 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 1,500 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) मौजूदा शेयरधारक Mango Crest Investment की ओर से लाया जाएगा। कंपनी मुख्य रूप से रिटेल होम लोन और अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कारोबार में है।

गौरतलब है कि 2024 में वैश्विक प्राइवेट इक्विटी फर्म Warburg Pincus ने इस कारोबार का अधिग्रहण किया था। कंपनी के मुताबिक, नए शेयरों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से पूंजी आधार मजबूत करने में किया जाएगा।

Advanta Enterprises

SEBI से मंजूरी पाने वाली एक और कंपनी Advanta Enterprises है, जो वैश्विक स्तर पर एग्रीकल्चर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी का पूरा IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में होगा। इसके तहत मौजूदा शेयरधारक 3.61 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे।

Advanta एडवांस्ड हाइब्रिड बीज और फसल कटाई के बाद के सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी का कारोबार बीजों के डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन तक फैला हुआ है। इसकी मौजूदगी कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में है।

Veegaland Developers

केरल की रियल एस्टेट कंपनी Veegaland Developers को भी SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल गई है। V-Guard Group की इस कंपनी की योजना 250 करोड़ रुपये जुटाने की है। खास बात यह है कि इस IPO में कोई ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं होगा। यानी जुटाई गई पूरी रकम सीधे कंपनी के पास जाएगी।

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल चल रही आवासीय परियोजनाओं, नई जमीन खरीदने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

Veegaland मुख्य रूप से केरल के प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में काम करती है और इसी क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।

Mehta Hitech Industries

अहमदाबाद की Mehta Hitech Industries को भी IPO के लिए SEBI की मंजूरी मिल गई है। कंपनी 62 लाख नए इक्विटी शेयर जारी कर पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। जुटाई गई राशि का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च, वर्किंग कैपिटल और अन्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

Mehta Hitech Industries कार्बन डाइऑक्साइड लेजर सिस्टम, फाइबर लेजर मशीन, CNC राउटर और डिजिटल प्रिंटर जैसे औद्योगिक उपकरण बनाती है। कंपनी उन उद्योगों को सेवाएं देती है जिन्हें बेहतर सटीकता वाली मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन की जरूरत होती है।

Airtel-Vi Relief: हाई कोर्ट के फैसले से कितना फायदा होगा, एयरटेल-वोडा आइडिया ने दिया जवाब

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।