CarTrade Tech IPO: दूसरे दिन कितना हुआ सब्सक्रिप्शन और क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

CarTrade Tech IPO: इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है

अपडेटेड Aug 10, 2021 पर 12:08 PM
Story continues below Advertisement

CarTrade Tech IPO: ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म के जरिए कार और बाइक बेचने वाली इस कंपनी का इश्यू 9 अगस्त को खुला था और 11 अगस्त को बंद होगा। दूसरे दिन अब तक इश्यू 54 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

CarTrade Tech के IPO में निवेश करने वालों में सबसे आगे रिटेल इनवेस्टर्स रहें। रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 6 फीसदी बोली लगी है। इसके अलावा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का पोर्शन 1 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

CoinDCX: 90 मिलियन डॉलर फंड जुटाने के साथ बना भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न

CarTrade Tech अपने इश्यू के जरिए 2998.5 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसमें से 900 करोड़ रुपए 6 अगस्त को एंकर इनवेस्टर्स से जुटा लिए हैं।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

अनलिस्टेड मार्केट में CarTrade Tech के शेयर 400 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 1585-1618 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो CarTrade Tech के शेयर 2018 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से यह पता चलता है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कितनी होगी। हालांकि कई बार लिस्टिंग की तारीख नजदीक आते आते GMP गिर जाता है और लिस्टिंग भी कमजोरी होती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।