CarTrade Tech IPO: ऑनलाइन बाइक और कार बेचने वाली कंपनी CarTrade Tech के शेयरों का आवंटन आज यानी 17 अगस्त को होने वाला है। कंपनी का इश्यू 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
CarTrade Tech IPO: ऑनलाइन बाइक और कार बेचने वाली कंपनी CarTrade Tech के शेयरों का आवंटन आज यानी 17 अगस्त को होने वाला है। कंपनी का इश्यू 20.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
CarTrade Tech के शेयरों की लिस्टिंग शेयर बाजार में 23 अगस्त सोमवार को होने वाली है। कंपनी के इश्यू का प्राइस 1618 रुपए है और इसका प्रीमियम 180 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से देखें तो अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 11 फीसदी ऊपर 1798 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
CarTrade Tech के शेयरों में वारबर्ग पिनकस, टेमासेक, जेपीमॉर्गन और मार्च कैपिटल का पैसा लगा है।
अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया है तो देखिए कैसे अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
BSE के जरिए ऐसे चेक करें
सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
एप्लिकेशन नंबर
क्लाइंट आईडी
PAN
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
CarTrade Tech अपने इश्यू के जरिए 2998.5 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसमें से 900 करोड़ रुपए 6 अगस्त को एंकर इनवेस्टर्स से जुटा लिए हैं।
CarTrade Tech ने 2998.5 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। कंपनी का इश्यू 7 अगस्त को खुला था और 9 अगस्त को बंद हुआ था।
CarTrade Tech ने 2998.5 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। कंपनी का इश्यू 7 अगस्त को खुला था और 9 अगस्त को बंद हुआ था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।