Cello World IPO : अंतिम दिन निवेशक जमकर लगा रहे दांव, 38.83 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Cello World IPO : ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है तो ब्रोकरेज भी इस इश्यू में पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 617-648 रुपये और 23 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी एंकर निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटा चुकी है

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 4:10 PM
Cello World IPO : सेलो वर्ल्ड के आईपीओ को आज 1 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Cello World IPO : सेलो वर्ल्ड के आईपीओ को आज 1 नवंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 38.83 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 85.66 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 2.20 करोड़ शेयर हैं। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है तो ब्रोकरेज भी इस इश्यू में पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 617-648 रुपये और 23 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 108.57 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 24.38 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 2.92 गुना

टोटल - 38.83 गुना

(BSE, 01 Nov 2023 | 04:00:00 PM)

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा यानी आईपीओ का पैसा कंपनी को नहीं मिलेगी बल्कि इसके शेयर हिस्सेदारी हल्की कर रहे शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। एंप्लॉयीज के लिए 61 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट भी है। इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी एंकर निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 120 रुपये यानी 18.52 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Cello World के बारे में डिटेल्स

सेलो वर्ल्ड पढ़ने-लिखने से जुड़ी चीजें, लन्च बॉक्स, थर्मस, रसोई से जुड़े बर्तन, सफाई से जुड़ी चीजें इत्यादि बनाती है। देश के 5 अलग-अलग स्थानों पर इसेक 13 प्लांट्स हैं और अब इसका लक्ष्य राजस्थान में ग्लास बनाने का एक प्लांट लगाने का है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 165.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 219.52 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 285.06 में उछलकर 7.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून में इसे 82.83 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हो चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।