Get App

Chemplast Sanmar IPO: आज खुला इश्यू, क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए?

Chemplast Sanmar IPO: इश्यू 10 अगस्त को खुला है और 12 अगस्त को बंद होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2021 पर 1:21 PM
Chemplast Sanmar IPO: आज खुला इश्यू, क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए?

Chemplast Sanmar IPO: स्पेशियालिटी केमिकल्स मैन्युफैक्चर कंपनी Chemplast Sanmar का IPO 10 अगस्त को खुल रहा है और 12 अगस्त को बंद होगा। Chemplast Sanmar के IPO का प्राइस बैंड 530-541 रुपए है।

3850 करोड़ रुपए के IPO में 1300 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा। जबकि 2550 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के पेमेंट में करेगी। ये 1238.25 करोड़ रुपए के हैं।

चेन्नई की कंपनी Chemplast Sanmar अग्रणी स्पेशियालिटी केमिकल्स मैन्युफैक्चर कंपनी है। इसका फोकस स्पेशियालिटी पेस्ट PVC (polyvinyl chloride) रेसिन के अलावा फार्मा, एग्रो-केमिकल और फाइन केमिकल्स सेक्टर्स के लिए इंटरमीडियरिज बनाती है।

Aptus Value Housing Finance IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 834 करोड़ रुपए, 10 अगस्त को खुलेगा इश्यू

क्या करें निवेशक?

पिछले तीन फाइनेंशियल ईयर से कंपनी ने लगातार प्रॉफिट दिया है। फिस्कल ईयर 2019 में कंपनी का प्रॉफिट 1.2 अरब रुपए, फिस्कल ईयर 2020 में 46.13 करोड़ रुपए और फिस्कल ईयर 2021 में 4.1 अरब रुपए का प्रॉफिट बनाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें