Get App

NSE IPO: दूसरे दिन फुली सब्सक्राइब, QIB, NII और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व कोटे में अच्छा रिस्पॉन्स; चेक करें GMP

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज , बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। IPO की ओपनिंग से पहले NSE ने कई बड़े घरेलू और वैश्विक एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू के लिए 19 बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 18, 2026 पर 4:41 PM
NSE IPO: दूसरे दिन फुली सब्सक्राइब, QIB, NII और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व कोटे में अच्छा रिस्पॉन्स; चेक करें GMP
NSE के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को होगी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO का आज, 18 सितंबर को दूसरा दिन है। यह इश्यू शुक्रवार को फुली सब्सक्राइब हो गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.32 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.46 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 69 प्रतिशत और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.42 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। NSE, बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

NSE का इरादा IPO से 22561.5 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 8 इक्विटी शेयर है। यह पब्लिक इश्यू 21 सितंबर को बंद होगा। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 22 सितंबर को फाइनल होगा। उसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को होगी। IPO की ओपनिंग से पहले NSE ने कई बड़े घरेलू और वैश्विक एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए।

IPO पूरी तरह से OFS

NSE IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। नए शेयर जारी नहीं होंगे। OFS होने के चलते शेयर बिक्री से मिला पैसा, ऑफर से जुड़े खर्चों को घटाने के बाद OFS में शेयर बेचने वालों के पास जाएगा। NSE को कुछ नहीं मिलेगा। OFS में मौजूदा शेयरहोल्डर 12.64 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखने वाले हैं। शेयर बिक्री करने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, MS स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस), जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड, अरांडा इनवेस्टमेंट्स (मॉरीशस), न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, SBI कैपिटल मार्केट्स, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, क्राउन कैपिटल, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, इंडियन बैंक, ICICI लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी आदि शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें