Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: सिंगापुर की दिग्गज निवेश कंपनी टेमासेक (Temasek) की अगुवाई में एक कंसोर्टियम क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का आईपीओ आने से पहले ही इसमें निवेश कर सकती है। मनीकंट्रोल को कई सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है कि प्री-आईपीओ राउंड में करीब ₹1500 करोड़ के निवेश के लिए इस कंसोर्टियम के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह संभवतः देश के एनर्जी ट्रांसमिशन सेक्टर में टेमासेक का पहला प्रत्यक्ष निवेश होगा। कंपनी के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी में ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट की करीब 42% हिस्सेदारी है।
