CMR Green IPO: नॉन-फेरस मेटल रिसाइकलर सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ ला रही है। इसका पब्लिक सब्सक्रिप्शन अगले हफ्ते 3 जून को खुलेगा और हेग्जागन न्यूट्रिशन (Hexagon Nutrition) के अलावा यह दूसरा आईपीओ होगा जिसमें निवेशक अगले हफ्ते पैसे लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले 2 जून को खुलेगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा यानी कि इसके तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा और कंपनी को आईपीओ का पैसा नहीं मिलेगा। इस इश्यू के तहत प्रमोटर्स और एक पब्लिक शेयरहोल्डर ग्लोबल स्क्रैप प्रोसेसर्स शेयर बेचेंगे। 27 मई को कंपनी ने जो RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल किया है, उसके मुताबिक प्रमोटर्स की कंपनी में 86.95% हिस्सेदारी है और ग्लोबल स्क्रैप प्रोसेसर्स के पास इसके 2.85 करोड़ शेयर (13.05% हिस्सेदारी) हैं।
