CMS Info Systems: इश्यू 21 दिसंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 205-216 रुपए तय हुआ, जानिए पूरी डिटेल

CMS Info Systems: कंपनी इश्यू से 1100 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है जो पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है

अपडेटेड Dec 16, 2021 पर 11:02 AM
Story continues below Advertisement
CMS Info Systems का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है

CMS Info Systems IPO: देश में पैठ के हिसाब से सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल CMS Info Systems का इश्यू 21 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 205-216 रुपए तय हुआ है। कंपनी अगर एंकर बुक से फंड जुटाती है तो यह 20 दिसंबर को खुलेगा।

CMS Info Systems इश्यू से 1100 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है जिसमें प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। कंपनी की प्रमोटर Sion Investment Holdings Pte Limited है।

Supriya Lifescience IPO: आज खुला इश्यू, निवेश से पहले जानिए क्या है इस कंपनी की खासियत और जोखिम


निवेशक कम से कम 69 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। रिटेल इनवेस्टर्स को इस इश्यू में कम से कम 14,904 रुपए निवेश करना होगा। रिटेल इनवेस्टर्स किसी भी इश्यू में 2 लाख रुपए से ज्यादा निवेश नहीं कर सकते हैं।

CMS Info Systems का दावा है कि ATM प्वाइंट्स के हिसाब से वह देश की सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट कंपनी है। फिस्कल ईयर 2021 में कंपनी की आमदनी 1,306.09 करोड़ रुपए थी। यह एक साल पहले के मुकाबले घट गई है। साल भर पहले कंपनी की आमदनी 1383.24 करोड़ रुपए थी। हालांकि इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 134.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 168.52 करोड़ रुपए हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।