CMS Info Systems IPO: निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, आखिरी दिन तक 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

CMS Info Systems IPO: रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 2.15 गुना अधिक बोली लगाई

अपडेटेड Dec 23, 2021 पर 6:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CMS Info Systems IPO: कंपनी इस इश्यू से 1,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है

CMS Info Systems IPO: देश की प्रमुख कैश मैनेजमेंट कंपनी CMS इंफो सिस्टम्स के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से फीका रिस्पॉन्स मिला। 23 दिसंबर को बोली बंद होने तक आईपीओ को करीब 1.95 गुना बोली मिली चुकी थी। हालांकि आखिरी दिन जरूर क्ववालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) और रिटेल निवेशकों ने इश्यू में थोड़ी दिलचस्पी दिखाई।

CMS Info Systems का आईपीओ 3.75 करोड़ इक्विटी शेयरों का था, जिसके लिए उसे 7.32 करोड़ इक्विटी शेयरों की बोली मिली है। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 2.15 गुना अधिक बोली लगाई। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने हिस्से के शेयर को 1.45 गुना अधिक सब्सक्राइब किया।

क्ववालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्से में 1.98 गुना अधिक बोली आई


Angel One की इन 15 स्टॉक्स में 11-69% रिटर्न के लिए है दांव लगाने की सलाह, आइए इन पर डालते हैं एक नजर

2008 में शुरू हुई CMS Info Systems की गिनती देश के सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट कंपनियों में होती है। कंपनी इस आईपीओ से 1,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है,जो पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। यह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) कंपनी के प्रमोटर सियॉन इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड की तरफ से लाया गया है, जो बैरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया की सहयोगी कंपनी है।

CMS Info Systems IPO GMP Today

जानकारों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में CMS इंफो सिस्टम्स के शेयर गुरुवार को 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे, जो उसके 216 रुपये के इश्यू प्राइस से 16 फीसदी अधिक है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट CMS इंफो सिस्टम के 16 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है।

CMS इंफो सिस्टम्स भारत में बैंकों, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, ऑर्गनाइज्ड रिटेल और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए इंस्टालिंग, रखरखाव और एसेट्स व टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के प्रबंधन के काम से जुड़ी हुई है। वित्त वर्ष 20-21 में कंपनी की करंसी डालने की कुल क्षमता या उसके एटीएम से गुजरने वाली करंसी की कुल वैल्यू और रिटेल कैश मैनेजमेंट बिजनेस लगभग 9.2 लाख करोड़ रुपये का है। 31 अगस्त, 2021 तक, सीएमएस के पास देश भर में 3,965 कैश वैन और 238 ब्रांच और ऑफिसेस का नेटवर्क था।

अधिकतर ब्रोकरेज ने इस इश्यू को 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।