Get App

CMS Info Systems IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम में आई गिरावट, निवेशकों से कमजोर प्रतिक्रिया मिलने की जानिए वजह

CMS Info Systems ग्रे मार्केट में 221 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, यह अपने इश्यू प्राइस से 5 रुपए यानी 2.3% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 1:26 PM
CMS Info Systems IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम में आई गिरावट, निवेशकों से कमजोर प्रतिक्रिया मिलने की जानिए वजह
मार्च 2021 तक ATM प्वाइंट और रिटेल पिकअप प्वाइंट्स के आधार पर CMS Info Systems देश की सबसे बड़ी कैश मैनेजमेंट कंपनी है

CMS Info Systems IPO: ATM कैश मैनेजमेंट करने वाली इस कंपनी के इश्यू को निवेशकों से बहुत कमजोर प्रतिक्रिया मिली है। ग्रे मार्केट में CMS Info Systems के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम घट गया है। साल 2021 का यह 65वां IPO है। कंपनी का इश्यू 21 दिसंबर को खुला और 23 दिसंबर को बंद हुआ था।

इस इश्यू के हर सेक्शन में निवेशकों ने कम निवेश किया था। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में सिर्फ 2.15 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से में सिर्फ 1.98 गुना बोली लगी थी। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने हिस्से में 1.45 गुना बुकिंग हुई थी।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) था जिसकी वजह से निवेशकों ने इस इश्यू में दिलचस्पी कम ली थी। कंपनी की प्रमोटर कंपनी सियॉन इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (Sion Investment Holdings Pte Limited) अपनी हिस्सेदारी बेची है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें