CoinDCX IPO: भारत की पहली क्रिप्टोकरेंसी यूनिकॉर्न IPO लाना चाहती है, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

CoindDCX के फाउंडर ने कहा कि सरकार जैसे ही इजाजत देगी कंपनी IPO लाने की तैयारी में है

अपडेटेड Nov 29, 2021 पर 12:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नीरज खंडेलवाल ने कहा- जैसे ही सरकार और माहौल हमें इजाजत देगी हम IPO लाने की कोशिश करेंगे

CoinDCX IPO: भारत की पहली क्रिप्टोकरेंसी यूनिकॉर्न CoinDCX इश्यू लाने की तैयारी में है। कंपनी के को-फाउंडर नीरज खंडेलवाल के मुताबिक, सरकारी रेगुलेशंस से जैसे ही अनुमति मिलेगी कंपनी इश्यू जारी करेगी।

मिंट के मुताबिक, खंडेलवाल ने सोमवार को ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि जिस तरह अमेरिका में इस साल की शुरुआत में Coinbase Global की लिस्टिंग हुई उसी तरह CoinDCX की लिस्टिंग से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

नीरज खंडेलवाल ने कहा, "जैसे ही सरकार और माहौल हमें इजाजत देगी हम IPO लाने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने कहा कि IPO से इंडस्ट्री की वैधता को मंजूरी मिलेगी। जैसे इस साल Coinbase की लिस्टिंग से मिली है। वहीं भरोसा CoinDCX की लिस्टिंग से मिलेगी।


खंडेलवाल ने कहा कि हमारी नजर इससे जुड़ी खबरों पर हैं। जैसे ही हमें मौका मिलेगा हम निश्चित तौर पर IPO लेकर आएंगे।

CoinDCX ने ऐसे समय में विस्तार का प्लान बनाया है जब भारत सरकार आज से शुरू हुए संसद सत्र में क्रिप्टोकरेंसी बिल लाने वाली है। क्रिप्टोकरेंसी बिल के जरिए सरकार इस करेंसी के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहती है। केंद्र सरकार ने अभी तक साफ कर दिया है कि वह सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को बैन कर देना चाहती है। हालांकि सरकार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को प्रमोट करना चाहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।