Get App

Cultfit IPO : Tata के निवेश वाली फिटनेस चेन 12-18 महीने में ला सकती है IPO, जानिए डिटेल

बेंगलुरू बेस्ड कंपनी कल्टफिट का रेवेन्यू महामारी से पहले की तुलना में 50 फीसदी तक बढ़ चुका है और कंपनी का ऑपरेशन अब प्रॉफिटेबिल है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 20, 2022 पर 10:54 AM
Cultfit IPO : Tata के निवेश वाली फिटनेस चेन 12-18 महीने में ला सकती है IPO, जानिए डिटेल
मुकेश बंसल की अगुआई वाली चेन दो बिजनेस- फिटनेस और ई-कॉमर्स चलाती है। कोविड से पहले के दिनों में, स्टार्टअप के 250 सेंटर थे। अब उसका बिजनेस 40 शहरों में 600 सेंटर तक बढ़ चुका है

Tata-backed fitness chain Cultfit : टाटा के निवेश वाली फिटनेस चेन कल्ट डॉट फिट की अगले 12 से 18 महीने में IPO लाने की योजना है। कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इश्यू के साइज के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

मुकेश बंसल (Mukesh Bansal) की अगुआई वाली चेन दो बिजनेस- फिटनेस और ई-कॉमर्स चलाती है। कोविड से पहले के दिनों में, स्टार्टअप के 250 सेंटर थे। अब उसका बिजनेस 40 शहरों में 600 सेंटर तक बढ़ चुका है।

कैसे बदला कंपनी का मॉडल

Cult.fit के बिजनेस हेड नरेश कृष्णास्वामी ने कहा, “इन सेंटर्स को चलाने का तरीका खासा अलग है। इससे पहले सभी सेंटर्स की 100 फीसदी ओनरशिप हमारे पास थी, जिसका मतलब है कि ट्रेनर से लेकर मैनेजर और हाउसकीपिंग स्टाफ तक हमारे पेरोल पर थे। लेकिन अब हमारे पास कई मॉडल्स हैं। हमारे पास सेंटर्स की 30-35 फीसदी ओनरशिप है। बाकी काम फ्रेंचाइजी मॉडल पर है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें