Get App

Curefoods IPO: ईटफिट, केकजोन वाले स्टार्टअप के पब्लिक इश्यू को SEBI से मंजूरी, रहेंगे 800 करोड़ के नए शेयर

Curefoods IPO: क्योरफूड्स प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए 160 करोड़ रुपये जुटा सकती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का शुद्ध घाटा 170 करोड़ रुपये रहा। OFS के जरिए हिस्सेदारी कम करने वाले निवेशकों में आयरन पिलर, क्रिमसन विंटर, एक्सेल, चिराटे वेंचर्स और क्योरफिट हेल्थकेयर शामिल हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 3:08 PM
Curefoods IPO: ईटफिट, केकजोन वाले स्टार्टअप के पब्लिक इश्यू को SEBI से मंजूरी, रहेंगे 800 करोड़ के नए शेयर
Curefoods का वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 746 करोड़ रुपये रहा। (Image: Eatfit)

क्लाउड किचन चलाने वाली क्योरफूड्स को अपने IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। यह बात मनीकंट्रोल को सूत्रों से पता चली है। क्योरफूड्स बेंगलुरु का फूड एंड बेवरेजेस स्टार्टअप है। इसके पोर्टफोलियो में ईटफिट, केकजोन, नोमैड पिज्जा, क्रिस्पी क्रीम और शरीफ भाई बिरयानी मौजूद हैं। क्योरफूड्स के पास 500 से ज्यादा क्लाउड किचन और ऑफलाइन स्टोर हैं, जो भारत के 40 शहरों में 10 से ज्यादा तरह के कुजीन परोसते हैं।

Curefoods IPO में 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 4.85 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा। OFS की मदद से कई शुरुआती निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी कुछ हद तक या पूरी तरह से बेचने का मौका मिलेगा। कंपनी को फ्लिपकार्ट के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव अंकित नागोरी और ने शुरू किया है। वह इसके सीईओ भी हैं। नागोरी IPO में शेयर नहीं बेचेंगे। कंपनी ने जून 2025 में SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया था।

फिर कौन कर रहा शेयर बिक्री?

OFS के जरिए क्योरफूड्स में हिस्सेदारी कम करने वाले निवेशकों में आयरन पिलर, क्रिमसन विंटर, एक्सेल, चिराटे वेंचर्स और क्योरफिट हेल्थकेयर शामिल हैं। सबसे ज्यादा 1.91 करोड़ शेयर आयरन पिलर पीसीसी बेचेगी। क्रिमसन विंटर 97.6 लाख, एक्सेल 45.7 लाख और चिराटे 36.6 लाख शेयर बेचेंगे। क्योरफिट हेल्थकेयर 12.8 लाख शेयर बेचने की तैयारी में है। क्योरफूड्स प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए 160 करोड़ रुपये जुटा सकती है। ऐसा होने पर IPO में नए शेयरों के इश्यू का साइज घट जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें