Get App

Cyient DLM IPO : रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, पहले दिन 2.65 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Cyient DLM का IPO पहले दिन 2.65 गुना सब्सक्राइब हो गया है। निवेशक इस इश्यू में 30 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए 250-265 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का लक्ष्य 2100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर 592 करोड़ रुपये जुटाने का है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 27, 2023 पर 8:07 PM
Cyient DLM IPO : रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, पहले दिन 2.65 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
आईटी फर्म Cyient की सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Cyient DLM IPO : आईटी फर्म Cyient की सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इसे अब तक 3,53,76,320 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1.33 करोड़ शेयर हैं। इस तरह यह आईपीओ पहले दिन 2.65 गुना सब्सक्राइब हो गया है। निवेशक इस इश्यू में 30 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए 250-265 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का लक्ष्य 2100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर 592 करोड़ रुपये जुटाने का है। ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसा है रिस्पॉन्स

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) - 3 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 3.57 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें