Get App

Tempsens Instruments IPO: ₹650 करोड़ के इश्यू के लिए ₹285-₹300 रहेगा प्राइस बैंड, 20 अगस्त से लगा सकेंगे पैसे

Tempsens Instruments IPO: कंपनी कस्टमाइज्ड टेंपरेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और खास तरह के केबल की डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं। वित्त वर्ष 2026 के दौरान टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स पर 77.95 करोड़ रुपये की उधारी थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 4:18 PM
Tempsens Instruments IPO: ₹650 करोड़ के इश्यू के लिए ₹285-₹300 रहेगा प्राइस बैंड, 20 अगस्त से लगा सकेंगे पैसे
Tempsens Instruments के शेयर NSE और BSE पर 28 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं।

टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) अपना ₹650 करोड़ का IPO ला रही है। यह 20 अगस्त को खुलेगा और 24 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹285-₹300 प्रति शेयर और लॉट साइज 50 शेयर तय किया गया है। IPO में ₹95 करोड़ के 32 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से ₹555 करोड़ के 1.85 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। एंकर निवेशक 19 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।

टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड एक थर्मल इंजीनियरिंग कंपनी और खास तरह के केबल बनाने वाली कंपनी है। यह कस्टमाइज्ड टेंपरेचर सेंसिंग सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल हीटिंग सॉल्यूशंस और खास तरह के केबल की डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं। कंपनी कॉन्टैक्ट और नॉन कॉन्टैक्ट टेंपरेचर सेंसर बनाती है।

इस IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 25 अगस्त को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 28 अगस्त को लिस्ट हो सकते हैं। IPO के लिए ICICI Securities Ltd और JM Financial बु​क रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें