Get App

Cyient DLM IPO : 27 जून को खुलेगा 592 करोड़ का आईपीओ, निवेश करें या नहीं? ये है एक्सपर्ट्स की राय

Cyient DLM IPO : आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं और यह 95 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने इश्यू के लिए 250-265 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का लक्ष्य 2100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर 592 करोड़ रुपये जुटाने का है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 26, 2023 पर 5:57 PM
Cyient DLM IPO : 27 जून को खुलेगा 592 करोड़ का आईपीओ, निवेश करें या नहीं? ये है एक्सपर्ट्स की राय
आईटी फर्म Cyient की सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM का आईपीओ कल यानी 27 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Cyient DLM IPO : आईटी फर्म Cyient की सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM का आईपीओ कल यानी 27 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इस आईपीओ में 30 जून तक निवेश कर सकेंगे। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं और यह 95 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने इश्यू के लिए 250-265 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का लक्ष्य 2100 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर 592 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी पहले ही Amansa इन्वेस्टमेंट्स को 265 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 40.8 लाख शेयर बेचकर 108 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

निवेश करें या नहीं?

Cyient DLM डेटा मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर है जिसे कंपनियों द्वारा डिजिटल तकनीकों को अपनाने से फायदा हो रहा है। कंपनी के पास ग्रोथ का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है और भविष्य में विकास के लिए अच्छी स्थिति में है। स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट अनुभूति मिश्रा ने कहा, "जो निवेशक शॉर्ट टर्म मुनाफे की तलाश में हैं वे Ideaforge और Cyient DLM दोनों IPO के लिए आवेदन करने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, जो निवेशक लॉन्ग टर्म मुनाफा चाहते हैं वे Cyient DLM पर फोकस कर सकते हैं।"

पिछले 10 सालों में भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान 16 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी से अधिक हो गया है, जो 'मेक इन इंडिया' और अन्य सेक्टर-स्पेशिफिक इनिशिएटिव से प्रेरित है। HDFC सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स ने कहा कि CDL का लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए अपने विस्तार के माध्यम से ऐसे इंसेंटिव से लाभ उठाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें