Delhivery IPO: इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 2400 करोड़ रुपए जुटाए

Delhivery पहले 7460 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आ रही थी लेकिन कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के कारण इश्यू साइज को छोटा कर दिया

अपडेटेड May 11, 2022 पर 12:53 AM
Story continues below Advertisement
Delhivery का इश्यू 11 मई को खुलकर 13 मई को बंद होगा

Delhivery IPO: लॉजिस्टिक कंपनी Delhivery का इश्यू 11 मई को खुलने वाला है। उससे पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 2400 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी 5235 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आ रही है। इसले पहले कंपनी 7460 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आ रही थी लेकिन कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के कारण इश्यू साइज को छोटा कर दिया गया।

कंपनी ने 64 एंकर इनवेस्टर्स से यह फंड जुटाया है। इनमें कई हाई क्वालिटी वाले FPIs शामिल हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया, "कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 2400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इनमें GIC, टाइगर ग्लोबल इनवेस्टमेंट्स, स्टीडव्यू कैपिटल मास्टर फंड, ओमेरस कैपिटल मार्केट्स एशिया होल्डिंग्स, शोरेडर इंटरनेशनल सेलेक्शन फंड और गोल्डमैन सैक्स शामिल हैं।"

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य शख्स ने ये बताया कि एंकर इनवेस्टर्स में वानीक फंड्स, फिडेलिटी, एबरदीन, बैली गिफर्ड पैसिफिक फंड, अमांसा होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कुछ दूसरी कंपनियां शामिल हैं। सूत्र ने बताया कि बे कैपिटल, ज्यूपिटर इंडिया फंड और अशोका इंडिया ऑपर्च्यूनिटीज फंड शामिल है।


Delhivery IPO की जानकारी रखे वाले एक सूत्र ने बताया कि ICICI प्रूडेंशियल फ्लेक्सीकैप फंड, HDFC लार्ज एंड मिडकैप फंड, SBI, IDFC और IIFL की कंपनियां भी एंकर इनवेस्टर्स में शामिल थी।

कितना बड़ा है इश्यू?

इस आईपीओ में कंपनी 4,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। 1,235 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल होगा। इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर इतने अमाउंट के अपने शेयर इस आईपीओ में बेचेंगे। Delhivery ने जो ड्राफ्ट सेबी को सौंपा है, उसके मुताबिक उसने अब तक प्रॉफिट नहीं कमाया है।

दिसंबर 2021 में खत्म 9 महीने में कंपनी को 891.14 करोड़ रुपये का लॉस हुआ। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में इसे 415.7 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था।कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर का प्राइस बैंड 462-487 रखा गया है। एक लॉट 30 शेयरों का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।