Get App

Delhivery का आईपीओ कल खुलेगा, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

Delhivery आईपीओ से 5,235 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। पहले इसने 7,460 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्लान बनाया था। लेकिन, स्टॉक मार्केट में खराब हलात को देखते हुए इसने अपने आईपीओ का आकार घटा दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2022 पर 4:23 PM
Delhivery का आईपीओ कल खुलेगा, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?
कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर का प्राइस बैंड 462-487 रखा गया है। एक लॉट 30 शेयरों का है।

Delhivery का आईपीओ बुधवार को खुलेगा। इसमें आप 13 मई तक बोली लगा सकते हैं। Delhivery एक लॉजिस्टिक कंपनी (स्टार्टअप) है। इंडिया में कुल 19,300 पिन कोड्स हैं। इनमें से 88 फीसदी पिन कोड्स वाली जगहों पर यह डिलीवरी सर्विसेज देती है। यह गुड़गांव की कंपनी है।

Delhivery आईपीओ से 5,235 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। पहले इसने 7,460 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्लान बनाया था। लेकिन, स्टॉक मार्केट में खराब हलात को देखते हुए इसने अपने आईपीओ का आकार घटा दिया। इस आईपीओ में कंपनी 4,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। 1,235 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल होगा। इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर इतने अमाउंट के अपने शेयर इस आईपीओ में बेचेंगे।

Delhivery ने जो ड्राफ्ट सेबी को सौंपा है, उसके मुताबिक उसने अब तक प्रॉफिट नहीं कमाया है। दिसंबर 2021 में खत्म 9 महीने में कंपनी को 891.14 करोड़ रुपये का लॉस हुआ। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में इसे 415.7 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था।

कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर का प्राइस बैंड 462-487 रखा गया है। एक लॉट 30 शेयरों का है। कंपनी इश्यू से हासिल रकम का इस्तेमाल अपने ग्रोथ के लिए करेगी। उसने ग्रोथ के लिए दूसरी कंपनी के अधिग्रहण का विकल्प खुला रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें