Get App

Symbiotec Pharmalab IPO: ₹1757 करोड़ का इश्यू 24 अगस्त से, ग्रे मार्केट में अभी से 24% भागा शेयर

Symbiotec Pharmalab IPO: कंपनी नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट कामों के लिए करेगी। इश्यू में एंकर निवेशक 21 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी पर 387.91 करोड़ रुपये की उधारी थी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 3:24 PM
Symbiotec Pharmalab IPO: ₹1757 करोड़ का इश्यू 24 अगस्त से, ग्रे मार्केट में अभी से 24% भागा शेयर
Symbiotec Pharmalab के शेयर NSE और BSE पर 1 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

सिंबायोटेक फार्मालैब का ₹1,757 करोड़ का इश्यू 24 अगस्त से खुल रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹938-₹988 प्रति शेयर और लॉट साइज 15 शेयर है। इश्यू में ₹150 करोड़ के 15 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹1,607 करोड़ के 1.63 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में कंपनी की प्रमोटर सतवानी होल्डिंग्स LLP और निवेशक रोजवुड इनवेस्टमेंट्स व इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-III अपने शेयर बेचेंगे। IPO 27 अगस्त को बंद होगा, जिसके बाद अलॉटमेंट 28 अगस्त को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 1 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं। इश्यू में एंकर निवेशक 21 अगस्त को बोली लगा सकेंगे।

सिंबायोटेक फार्मालैब लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है। यह एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs), न्यूट्रिशनल इंग्रीडिएंट्स और स्पेशिएलिटी प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी सेवाएं देती है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, कंपनी में रोजवुड इनवेस्टमेंट्स के पास फिलहाल 34.78 प्रतिशत और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड-III के पास 24.16 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रमोटर्स के पास 36.4 प्रतिशत हिस्सा है।

IPO के लिए जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें