Horizon Industrial Parks IPO: आज अलॉटमेंट के इंतजार में निवेशक, लिस्टिंग को लेकर क्या हैं संकेत?

Horizon Industrial Parks IPO: कंपनी देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर और ऑपरेटर है। यह ग्रेड A वेयरहाउसेज, इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज और इन-सिटी सेंटर्स ऑफर करती है। IPO से मिले 2,250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 12:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Horizon Industrial Parks की ​लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 24 अगस्त को होगी।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स का IPO 1.52 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। अब आज 20 अगस्त को अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है। कंपनी की ​लिस्टिंग BSE और NSE पर 24 अगस्त को होगी। कंपनी ने IPO में प्रति शेयर 57-60 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। IPO 2,600.04 करोड़ रुपये का था। इसमें 43.34 करोड़ नए शेयर जारी हुए। कंपनी में ब्लैकस्टोन की तीन सहयोगी कंपनियों का निवेश है। जिन लोगों ने Horizon Industrial Parks IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • IPO में Horizon Industrial Parks सिलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, PAN और डीमैट अकाउंट में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल्स एंटर करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

BSE से कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Horizon Industrial Parks IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।


होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स देश की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर और ऑपरेटर है। यह वेयरहाउस, इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज और इन-सिटी सेंटर्स को डेवलप करती है और लीज पर देती है। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स अपने IPO से मिले पैसों में से 2,250 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रहेंगे।

IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.94 गुना भरा। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा फुली सब्सक्राइब हुआ। वहीं एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 1.64 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इश्यू की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,167.75 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।