Devyanai International Listing: देश में Yum Brand की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी चलाने वाली कंपनी Devyanai International के शेयरों का आवंटन हो चुका है। अगर आपको Devyani International के शेयर नहीं मिलेंगे तो आपका पैसा 12 अगस्त तक रिफंड हो जाएगा। अगर आपको शेयर मिलते हैं तो 13 या 14 अगस्त को वह आपके डिमैट अकाउंट में नजर आने लगेगा। Devyani International के शेयरों की लिस्टिंग 16 अगस्त को हो सकती है।
अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 51 रुपए चल रहा है। कंपनी का इश्यू प्राइस 86-90 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो Devyanai International के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में 141 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। यह अपने इश्यू प्राइस से 56 फीसदी ज्यादा है। अगर कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम इसी लेवल पर बना रहता है तो इसकी लिस्टिंग भी 141 रुपए के करीब हो सकती है।
वैसे तो Devyanai International के अनलिस्टेड शेयरों का GMP घट रहा है लेकिन जानकारों का मानना है कि अगले हफ्ते इसकी लिस्टिंग दमदार होगी।
अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया था तो जानिए अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।