Divgi TorqTransfer IPO: पहले दिन 12% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों के मिली 60% बोली, जानें लेटेस्ट GMP

Divgi TorqTransfer IPO Subscription: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी 'दिवगी टार्कट्रांसफर सिस्टम्स' के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिन बोली खत्म होने तक 12% सब्सक्रिप्शन मिला है। इस आईपीओ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 3 मार्च है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 7:10 PM
Divgi Torqtransfer अपने आईपीओ से करीब 412 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है

Divgi TorqTransfer IPO Subscription: ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी 'दिवगी टार्कट्रांसफर सिस्टम्स' के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिन बोली खत्म होने तक 12% सब्सक्रिप्शन मिला है। इस आईपीओ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 3 मार्च है। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से पहले दिन 6 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं रिटेल निवेशकों का कोटा 60 फीसदी तक भर गया है। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) कैटेगरी में कंपनी को पहले दिन सिर्फ 700 शेयरों के लिए बोली मिली है। यह मेनबोर्ड के जरिए आने वाला साल 2023 का पहले आईपीओ है।

Divgi TorqTransfer ने अपने आईपीओ का करीब 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा है। वहीं 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए अलग रखा गया है। जबकि बाकी 10 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।

एंकर निवेशकों से 185.45 करोड़ जुटाए

कंपनी ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले यानी 28 फरवरी को एंकर निवेशकों से 185.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस क्रम में कंपनी ने 12 एंकर निवेशकों को 31.43 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: 47 पैसे का शेयर अब 114 रुपये में, इस सरकारी कंपनी ने बनाया करोड़पति, अब भी बंपर कमाई का है मौका

Divgi Torqtransfer Systems का आईपीओ रिटेल और दूसरे निवेशकों के लिए 1 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 560 से 590 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी अपने आईपीओ से करीब 412 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

आईपीओ में 180 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयरों का इश्यू शामिल है। वहीं कंपनी के प्रमोटर और शेयरधारक अपनी तरफ से 39.34 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। कंपनी ने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने प्लांट के लिए मशीनरी खरीदने और दूसरे कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Divgi TorqTransfer IPO GMP

अनलिस्टेड मार्केट में दिवगी टार्कट्रांसफर के शेयर आज अपने ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 60 रुपये या 10 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। इसका मतलब है कि अनलिस्टेड मार्केट फिलहाल इस आईपीओ के 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद कर रहा है। हालांकि स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस राय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।