Dodla Dairy का शेयर 28.50% प्रीमियम के साथ 550 रुपए पर लिस्ट

Dodla Dairy का इश्यू 16 जून को खुला था और 18 जून को बंद हुआ था

अपडेटेड Jun 28, 2021 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement

Dodla Dairy stock Price: दक्षिण भारत की इंटीग्रेटेड डेयरी कंपनी डोडला डेयरी (Dodla Dairy) की शेयर मार्केट में अच्छी शुरुआत रही। कंपनी के शेयर 28 जून को 28.50 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 428 रुपए है। NSE पर इसके शेयर 550 रुपए और BSE पर 23.36 फीसदी प्रीमियम के साथ 528 रुपए पर लिस्ट हुए हैं।

डोडला डेयरी की शुरुआत 1995 में हुई थी। यह दक्षिण भारत की बड़े डेयरी कंपनी है। इसका कारोबार दक्षिण के 5 राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में फैला हुआ है।

डोडला डेयरी का इश्यू 16 जून को खुला था और 18 जून को बंद हुआ था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 520.17 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने इस आईपीओ से 520.17  करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस आईपीओ में 50 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल था। वहीं, इसमें प्रोमोटरों की तरफ से  1,09,85,444 शेयरों का ऑफर फॉर सेल रखा गया था। ऑफर फार सेल में टीपीजी डोडला डेयरी   (TPG Dodla Dairy)ने  92 लाख शेयर, डोडला सुनील रेड्डी (Dodla Sunil Reddy) ने 4,16,604 इक्विटी शेयर, डोडला फेमिली ट्रस्ट (Dodla Family Trust) ने 10,41,509 इक्विटी शेयर और डोडला दीपा रेड्डी (Dodla Deepa Reddy) ने 3,27,331 शेयर बेचे।


कंपनी आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल ICICI Bank, the Hongkong and Shanghai Banking Corporation (HSBC) और HDFC Bank से लिए गए 32.26 करोड़ रुपए के कर्जे को चुकाने और 7.15 करोड़ रुपए के पूंजी खर्च को पूरा करने के लिए करेगी। 31 दिसंबर 2020 तक कंपनी पर  87.37 करोड़ रुपए का कर्ज था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।