Get App

Dr Agarwal's Health Care के IPO को SEBI से मिली मंजूरी, TPG और Temasek का लगा है पैसा

Dr Agarwal's Health Care IPO: बाजार की स्थितियों और अन्य फैक्टर्स के आधार पर यह इश्यू जनवरी के अंत में या फरवरी में केंद्रीय बजट के बाद लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 195 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 8:58 AM
Dr Agarwal's Health Care के IPO को SEBI से मिली मंजूरी, TPG और Temasek का लगा है पैसा
Dr Agarwal's Health Care IPO में 300 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

Dr Agarwal's Healthcare IPO: आईकेयर सर्विसेज देने वाली डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर को अपने IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। यह बात मनीकंट्रोल को सोर्सेज से पता चली है। कंपनी ने 27 सितंबर को IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। कंपनी में टीपीजी और टेमासेक होल्डिंग्स का भी पैसा लगा है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर, लिस्टेड कंपनी Dr Agarwals Eye Hospital की पेरेंट कंपनी है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर की डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल में 71.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एक सोर्स ने कहा, "डॉ. अग्रवाल्स हेल्थकेयर के IPO के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। बाजार की स्थितियों और अन्य फैक्टर्स के आधार पर यह इश्यू जनवरी के अंत में या फरवरी में केंद्रीय बजट के बाद लॉन्च किया जा सकता है।"

IPO में 300 करोड़ के नए शेयर

ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, IPO में 300 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही प्रमोटर्स और निवेशकों की ओर से 6.95 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। प्रमोटर समूह के अलावा, टीपीजी और टेमासेक OFS में बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर होंगे। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर में प्रमोटर्स की 37.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के प्रमोटर अमर अग्रवाल, अथिया अग्रवाल, आदिल अग्रवाल, अनोश अग्रवाल, अश्विन अग्रवाल, डॉ. अग्रवाल्स आई इंस्टीट्यूट, फराह अग्रवाल और उर्मिला अग्रवाल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें